top of page

स्वच्छता जागरूकता


स्वच्छता जागरूकता रैली, जिसे ग्राम सभा खजुरी के ग्राम प्रधान श्री सोहनलाल ने रवाना किया। भुआलपुर से शुरू होकर बड़ी खजुरी पर समाप्त हुआ जहा स्वच्छता का संकल्प भी लिया गया। इसमे मुख्य रूप से शिक्षा समिति भुआलपुर की अध्यक्षा श्रीमती रेखा यादव , ग्राम सभा के सदस्य एव अन्य ग्रामीण लोग मौजूद थे।

बच्चों का योगदान: जब स्वच्छता अभियान के बारे में उन्हें बताया गया वे बड़े ही उत्साहित हुए। स्वयं से मेहनत करके पोस्टर्स बनाया। सभी बच्चों के लिए इस तरह का पहला अनुभव पर वे करके बेहद खुश थे।

प्राथमिकता::भुआलपुर गांव एक बेहद पिछड़ा हुआ गांव है जहाँ के लोगो का मुख्य व्यवसाय मजदूरी , मिस्त्री, एव कृषि है। आधे से ज्यादा आबादी कच्चे घरो में रहती है। शौचालय व्यवस्था का घोर अभाव। इस रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व , इसके फायदे बताना एव उन्हें आस पास सफाई रखने के लिए जागरूक करना।

भागीदारी::गांव वालों की अच्छी भागीदारी रही। ग्राम प्रधान ने रैली को रवाना किया और गंतव्य तक साथ ही रहे। गांव की शिक्षा समिति की अध्यक्षा रेखा देवी भी रैली के समापन होने तक साथ रही। इसके अलावा पुरुष और महिलाओ की भी भागीदारी रही।

श्रमदान:: रैली से पूर्व बच्चों एवं स्वयंसेवको द्वारा दिन के 11 बजे से लेकर 2:30 बजे तक प्राथमिक विद्यालय परिसर एव आस पास सफाई कर कचरे को निर्धारित स्थान पर फेंका गया। बच्चों के साथ साथ ग्रामीणों ने भी स्वच्छता का संकल्प लिया।


23 views0 comments
bottom of page